औरैया: पुलिया और एप्रोच रोड दुरुस्त न होने पर भड़के जिलाधिकारी, दुरुस्त करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत नौली स्थित नाला की पुलिया एवं एप्रोच रोड दुरुस्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने …

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत नौली स्थित नाला की पुलिया एवं एप्रोच रोड दुरुस्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मानक और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बांदा: खेत में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, परिवारीजनों में मचा कोहराम

जिलाधिकारी ने नौली में सड़क लेवल से पुलिया के लेवल नीचे होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इसमें सुधार किया जाये। जिससे पुलिया पर पानी न भरने पाये तथा सड़क को पुन: दुरुस्त करायें। जिससे गिट्टी आदि न उखडऩे पाये। इसके बाद जिलाधिकारी ने दिबियापुर-सेहुद संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर फुटपाथ पर मिट्टी डलवाकर समतल कराने के निर्देश अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए।

उन्होंने इस अवसर पर निर्माणाधीन अछल्दा-महेवा मार्ग का भी निरीक्षण किया। जिस पर उनके द्वारा उसकी चौड़ाई तथा ऊंचाई की नाप कराते हुए निर्देश दिए कि सड़क को मानक के अनुरूप ही पूर्ण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- औरैया: अन्तर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े, आरोपियों के कब्जे से ठगी का सामान बरामद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज