आज का इतिहास: मदर टेरेसा नोबल शांति पुरस्कार से हुईं थीं सम्मानित, जानिए 17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
नई दिल्ली। मदर टेरेसा को कौन नहीं जानता। यह विनम्र और स्नेहमयी मां एक रोमन कैथोलिक नन थीं और उन्होंने जीवन भर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की तीमारदारी की। उन्होंने कलकत्ता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केंद्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने …
नई दिल्ली। मदर टेरेसा को कौन नहीं जानता। यह विनम्र और स्नेहमयी मां एक रोमन कैथोलिक नन थीं और उन्होंने जीवन भर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की तीमारदारी की। उन्होंने कलकत्ता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केंद्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। उन्हें 17 अक्टूबर 1979 को शांति के लिये नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत से विशेष रूप से स्नेह रखने वाली मदर टेरेसा ने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ली और 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1817- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद खान का दिल्ली में जन्म हुआ।
1870- कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1874- कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने के लिए 1874 में हुगली नदी पर पीपे से बनाए पंटून पुल को यातायात के लिए खोला गया। इसी पुल की जगह बाद में हावड़ा ब्रिज का निर्माण किया गया।
1904- बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1906- स्वामी रामतीर्थ का निधन।
1907- पहला वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ अटलांटिक महासागर के ऊपर भेजा गया।
1918- युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र घोषित किया।
1920- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ताशकंद में स्थापना।
1931- अमेरिकी गैंगस्टर अल कैपोन को इनकम टैक्स चोरी के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया।
1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह की घोषणा की।
1941- द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1949- संविधान सभा ने संविधान के अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया। इसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान किए गए।
1955- हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म हुआ।
1956- इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1956- महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सेला मैदान परमाणु ऊर्जा स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया।
1960- इक्वाडोर के क्विटो शहर के पास एक बस दुर्घटना में 34 लोगों की मौत। 1962- कनाडा के एडमोंटन शहर ने नगरपालिका चुनाव आयोजित।
1968- मेक्सिको ओलंपिक में अमेरिका के दो अश्वेत खिलाड़ियों ने रंगभेद के खिलाफ मौन विरोध व्यक्त किया।
1970- भारतीय स्पिन गेंदबाजी के धुरंधर अनिल कुंबले का जन्मदिन। कुंबले के नाम एक दुर्लभ रिकार्ड है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे खिलाड़ी हैं।
1979- गरीबों और बेसहारों की मसीहा मदर टेरेसा को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1970- भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले का जन्म।
1972- पंजाब के मुुख्यमंत्री और हास्य अभिनेता भगवंत मान का जन्म।
1998- नाइजीरिया के जेसी शहर में एक पाइप लाइन विस्फोट से 1,082 मौत हो गयी।
2003- चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2006- रोम में दो मेट्रो ट्रेनों के टकराने से कम से कम दो लोगों की मौत और लगभग 120 अन्य घायल हो गये।
2007- आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रो को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने का प्रयास किया।
2013- लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दो साल के कार्यकाल के लिए चुना। 2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सेनेगल को इबोला वायरस से मुक्त बताया गया।
2018- प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक अरुण भादुड़ी का निधन।
2020- जेसिंडा अर्डर्न के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में भारी बहुमत से फिर से जीत हासिल की।
