धरतेरस के दिन साढ़े चार लाख हितग्राहियों को मिलेगा नया घर: CM शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनतेरस के दिन प्रदेश के साढ़े चार लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक से पूर्व मंत्रियों से चर्चा में यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें- Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनतेरस के दिन प्रदेश के साढ़े चार लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक से पूर्व मंत्रियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान पेटी में कैद थरूर-खड़गे की किस्मत, सोनिया बोलीं- लंबे समय से था इंतजार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश को फिर नई सौगात देंगे। मोदी 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सतना जिले के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और प्रदेश के साढ़े चार लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे।

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का विगत एक माह के अंदर यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके पूर्व मोदी 11 अक्टूबर को भव्य और दिव्य श्री महाकाल लोक का शिवार्पण करने उज्जैन पहुंचे थे। 17 सितंबर को (अपने जन्मदिन पर) मोदी कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 8 चीतों की सौगात देने मध्यप्रदेश आए थे। इसी दिन मोदी ने श्योपुर जिले में स्व सहायता समूहों की बहनों से संवाद किया था।

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने दिया जाए, PM Modi से ममता का अनुरोध

संबंधित समाचार