सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कुछ ख़ास, वो विचार जो हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा देते हैं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारत के स्वतंत्रता सेनानी और लौहपुरुष कहे जानें वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज जयंती हैं। उनका जन्म 31 अक्टूवर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। पटेल की 147वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014, 31 अक्टूबर से हर साल राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। सरदार …

भारत के स्वतंत्रता सेनानी और लौहपुरुष कहे जानें वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज जयंती हैं। उनका जन्म 31 अक्टूवर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। पटेल की 147वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014, 31 अक्टूबर से हर साल राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी बहुत अहम हैं उनकी विचारों ने सदैव ही लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में काम किया। तो आइये उनके विचारों पर एक नजर डालते हैं-

  • इस मिट्टी में कुछ खास है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।
  • भले ही हम हजारों की संपत्ति खो दें, और हमारा जीवन बलिदान हो जाए, हमें मुस्कुराते रहना चाहिए और ईश्वर और सत्य में अपना विश्वास बनाए रखना चाहिए।
  • हर नागरिक की यह मुख्य जिम्मेदारी है कि वह महसूस करे कि उसका देश स्वतंत्र है और अपने स्वतंत्रता देश की रक्षा करना उसका कर्तव्य है।
  • आपकी भलाई आपके रास्ते में बाधा है, इसलिए अपनी आंखों को गुस्से से लाल होने दें, और अन्याय के साथ मजबूती से लड़ने की कोशिश करें।
  • आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए. जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता. अतः जात-पांत के ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।
  • संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गई है. मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे।
  • जो काम प्रेम, शांति से होता है, वह वैरभाव से नहीं होता।
  • आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए तभी हम एक उन्नत देश की कल्पना कर सकते हैं।
  • अधिकार मनुष्य को तब तक अंधा बनाए रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।
  • भारत एक अच्छा उत्पादक है और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।