01 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन देश में बने थे ये नए राज्‍य, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत का हर राज्य अपनी अनूठी संस्कृति और जनसांख्यिकी के लिए जाना जाता है। इन्‍हीं कारकों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समय में विभिन्न राज्यों का गठन किया गया। आज ही के दिन यानी 01 नवंबर को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्य अपना स्थापना दिवस …

नई दिल्ली। भारत का हर राज्य अपनी अनूठी संस्कृति और जनसांख्यिकी के लिए जाना जाता है। इन्‍हीं कारकों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समय में विभिन्न राज्यों का गठन किया गया। आज ही के दिन यानी 01 नवंबर को मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार को भी आज ही के दिन केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1765: ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800: जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1903: पनामा की जनता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया।
1923: फिनिश ध्वज वाहक फिनेयर वायुसेवा एयरो ओय में शुरू हो गया।
1946: पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।
1956: कर्नाटक राज्य की स्थापना।
1956: भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
1956: राजधानी दिल्ली को केन्द्र शासित राज्य बना।
1956: केरल राज्य की स्थापना।
1956: आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।
1956: हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।
1966: हरियाणा राज्य की स्थापना।
1966: चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश की स्थापना।
1973: मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1984: भारत की तत्काली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में सिख विरोध दंगे भड़क गया।
2000: छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
2000: यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2003: इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004: बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005: संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज शोएब अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007: श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008: रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया। 2010: चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें : आज ही के दिन हुआ था भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म, जानें 31 अक्टूबर का इतिहास

संबंधित समाचार