शिक्षक संघ की बैठक : खंड शिक्षा अधिकारियों की निरंकुशता पर लगे लगाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा।  उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल  शिक्षक संघ की मासिक बैठक  में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिला मंत्री  एहसान अहमद के आवास पर हुई जिसमें मंडल महामंत्री मंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मंडलीय अधिवेशन  इटावा में अगले माह प्रस्तावित है। जिसमें मंडल और जिला के सभी  पदाधिकारी सम्मलित होंगे।

 जिला अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय  भ्रष्टाचार में लिप्त है। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। समस्याओं के संबंध में बीएसए व लेखाधिकारी से जल्द ही वार्ता की  जाएगी। यदि खंड शिक्षा अधिकारियों  की निरंकुशता पर  लगाम नही लगाई गई  तो संगठन उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराएगा।

शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा।  शिक्षकों को कार्यवाही की  धमकी देकर पैसे वसूलने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक, उपाध्यक्ष रामजनम सिंह भदौरिया,  ब्लाक अध्यक्ष ताखा अच्युत त्रिपाठी, जसवंतनगर अध्यक्ष राजेश जादौन, विनय तिवारी,  राजेश मिश्रा, राजीव कुमार, अरशद हुसैन, सनी दुबे, प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।