PM Modi ने किया डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित 600 मेगावाट कामेंग जलविद्युत स्टेशन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 600 मेगावाट कामेंग जलविद्युत स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया।

ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 600 मेगावाट कामेंग जलविद्युत स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में डोनी पोलो हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारा सपना था कि हमारे प्रदेश की राजधानी में एयरपोर्ट बने, आज PM के प्रयास से वह सपना साकार हो गया है। उन्होंने इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। 




पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी अरुणाचल आता हूं, एक नई उमंग, ऊर्जा और नया उत्साह लेकर जाता हूं।  अरुणाचल के लोगों के चेहरे पर कभी भी उदासीनता और निराशा नहीं झलकती है, अनुशासन क्या होता है? ये यहां हर व्यक्ति और घर में नजर आता है। फरवरी 2019 में इस एयरपोर्ट का शिलान्यास हुआ था और ये सौभाग्य मुझे मिला था। हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। अटकाना, लटकाना और भटकाना वह समय चला गया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जो सरकार है, उसकी प्राथमिकता देश का विकास है, देश के लोगों का विकास है। साल में 365 दिन, चौबीसों घंटे, हम देश के विकास के लिए ही काम करते हैं। आज देश में जो सरकार है, उसकी प्राथमिकता देश का विकास है, देश के लोगों का विकास है। साल में 365 दिन, चौबीसों घंटे, हम देश के विकास के लिए ही काम करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि दूर-सुदूर सीमा पर बसे गावों को पहले आखिरी गांव माना जाता था। लेकिन हमारी सरकार ने इन्हें आखिरी गांव, आखिरी छोर नहीं बल्कि देश का प्रथम गांव मानकर काम किया। अब कल्चर हो या एग्रीकल्चर, कॉमर्स हो या कनेक्टिविटी, पूर्वोत्तर को आखिरी नहीं बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है।


ये भी पढ़ें : G20 में दिखा भारत का भौकाल, मोदी का मुरीद हुआ सुपर पावर अमेरिका, जमकर की तारीफ, जानिए क्या कहा


संबंधित समाचार