बरेली: पांच स्मैक तस्करों से 10 ग्राम स्मैक बरामद, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। पुलिस ने पाँच स्मैक तस्करों से10 ग्राम स्मैक बरामद की है।

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया की कस्बा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह व दरोगा ब्रह्मपाल सिंह अपनी टीम के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कई व्यक्ति रहपुरा अंडरपास की तरफ स्मैक के साथ खड़े हैं और कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी और टीम लगा दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दौड़ लगा कर भाग रहे तस्करों को पकड़ लिया।

थाना ले जाकर पुलिस जमा तलाशी ली उनके पास से दस ग्राम स्मैक बरामद हुई और पूछताछ में आरोपीयों ने अपना नाम वीरपाल पुत्र नारायण सिंह निवासी खिरका, जीशान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला अंसारी  फतेहगंज पश्चिमी, देवेश गंगवार पुत्र हरीशंकर गंगवार निवासी ग्राम खिरका, बब्लू मौर्य पुत्र उमराय लाल निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला लोधी नगर, अख्तर पुत्र शफीक अहमद निवासी ग्राम खरसेनी थाना शाही बताया। पुलिस में स्मैक तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Sitapur News : घर लौट रही विवाहिता पर बरसी गोलियां, बिसवां सर्किल क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है घटना
मैं गा नहीं सकता... लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, CM योगी ने कलाकारों से की मजेदार अंदाज में संवाद
Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप
Sitapur News : बिहार के शराब तस्कर सीतापुर में गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, पुलिस और टोल से बचने के लिए अपनाते थे नया तरीका
Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव