जनजातीय इलाकों में हिमपात से लकदक चोटियां पर्यटकों कर रही हैं आकर्षित

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गत दिनों हुई बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर बर्फ में मजा लेने के लिये सैलानी प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। लाहौल के पर्यटन स्थल कोकसर और मनाली के पर्यटन स्थल गुलाबा में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। यहां रोजाना हजारों पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। खिली धूप के बीच पर्यटकों ने दिन भर बर्फ में खेलने का आनंद ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - हरियाणा जिला परिषद चुनाव: भाजपा का प्रदर्शन खराब, आप में कराया मौजूदगी का एहसास

धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। प्रदेश के जनजातीय जिलों में इन दिनों बर्फ से लकदक है। गत दिनों हुई बर्फबारी के कारण प्रदेश के पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे हैं। रोजाना हजारों पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। खिली धूप के बीच पर्यटकों ने दिन भर बर्फ में खेलने का आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटन नगरी मनाली भी इन दिनों सैलानियों से पूरी तरह से गुलजार है।

खास तौर पर बीते दिनों देश के कोने-कोने से सैलानी इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली का रुख कर रहे हैं। इतना ही नहीं पर्यटक अटल टनल रोहतांग सहित सिस्सू में भी पहुंच रहे हैं। आने-जाने वाले पर्यटक अटल टनल के नार्थ पोर्टल में फोटोग्राफी का आनंद ले रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार बेहतर हुआ है। मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों के दौरान पर्यटन कारोबार और अधिक रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। उधर, प्रदेश में लगातार धूप खिलने से पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम अधिक ठंड पड़ रही है। दिसंबर की शुरुआत में मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें - केजरीवाल ने जैन को नहीं हटाया तो अदालत और लोग हटा देंगे: खट्टर

संबंधित समाचार