फिन स्विमिंग में प्रदेश के खिलाड़ी दिखायेंगे दम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित समारोह में यूपी टीम को दी गई विदाई

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश की फिन स्विमिंग टीम फिर एक बार राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाने के लिए तैयार है। पांचवीं राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए यूपी की 27 सदस्यीय जिसमें (20 पुरुष, 7 महिला) टीम मंगलवार रात मंगलौर (कर्नाटक) के लिए रवाना हो गई। मालूम हो कि पिछली चार चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इस बार भी प्रदेश का मान बढ़ाने के मकसद से उतरेगी। रवानगी से पहले मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान टीम में चयनित खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स और फिन स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने टीम में चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पांचवीं राष्ट्रीय फिन स्विमिंग चैम्पियनशिप मंगलौर (कर्नाटक) के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में 19 से 22 दिसंबर तक होगी। उन्होंने कहा कि यूपी टीम में चयनित यूपी के खिलाड़ी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, सैफई व गोरखपुर से है।

उत्तर प्रदेश की चयनित फिन स्वीमिंग टीम                                                                                               

पुरुषः धीरेन्द्र यादव, मार्कंडेय यादव, अक्षत साईं गुप्ता, आरव सोनकर, अंश प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, आदित्य शुक्ला, आदर्श गुप्ता, आयुष चौहान, अभिषेक चौहान, अविनाश निषाद, राज यादव, आदित्य सैनी, विराट चौहान, आरव यादव, सत्यम सैनी, अमर अवस्थी, हिमांशु साहनी, रामकृष्णा एवं अभिषेक कुमार।

कोच : प्रवीण कुमार राय

मैनेजर : अभिषेक कुमार पाण्डेय।

महिला- आर्तिका श्रीवास्तव, वंदना साहनी, गायत्री, रूद्राक्षी राठौर, कुमकुम गुप्ता, प्रशस्ति राठौर, श्वेता साहनी।

कोच : प्रवीण कुमार राय

मैनेजर : सुनैना सोनकर।

संबंधित समाचार