MCD Election : दिल्ली में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त, 1349 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र पर मतदान, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर शहर बनाने के लिए वोट करने की अपील की:

 MCD Election : दिल्ली में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त, 1349 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। एमसीडी के चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव  में मतदान रविवार सुबह आठ से शुरू होकर शाम साढ़े 5 बजे समाप्त हुआ। शाढ़े 5 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं शाम चार बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अपराह्न 12.30 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि अपराह्न 2.30 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।  वर्ष 2017 के पिछले नगर निगम चुनावों में 53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

चुनाव खत्म होने के बाद 1349 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद हो गई और इनकी किस्मत का फैसला 7 दिसंबर को होगा। अब तक के आंकड़े बताते हैं कि मतदान की प्रक्रिया बेहद धीमी रही है। कुल कितनी फीसद वोटिंग हुई राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मतदान के फाइनल आंकड़ों का इंतजार है।

राज्य निर्वाचन अधिकारी (एसईसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा किसभी वार्ड में मतदान प्रक्रिया सुचारू और शांति रूप से हुआ। किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

दिल्ली में निकाय चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, जिसमें मुख्यत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मतदान जारी है। बड़ी तादाद में दिल्ली वासी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

वोट डालने के लिए सीलमपुर के मतदान केंद्र पर लगी कतार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। 

ये भी पढ़ें:- हमला होने पर भारत के साथ जंग को तैयार: पाक सेना प्रमुख 

 

दिल्ली एमसीडी चुनाव मतदान प्रतिशतता

शाम साढ़ें 5 बजे तक
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी)के चुनाव में शाम साढ़े 5 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ। 

शाम 4 बजे तक
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी)के चुनाव रविवार यानी आज सुबह 8 बजे से  कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। वहीं शाम चार बजे तक दोपहर  42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर 2 बजे तक
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी)के चुनाव में रविवार दोपहर 2 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

दोपहर 12 बजे तक
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी)के चुनाव में रविवार दोपहर 12 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक
 दिल्ली एमसीडी चुनाव में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक नौ प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक नौ प्रतिशत मतदान हो चुका है।

गौतम गंभीर ने वोट डाला

दिल्ली नगर निगम चुनाव में क्या आम जन क्या नेता सभी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर ने भी मतदान किया। उनके साथ उनकी वाइफ नताशा भी मतदान करने पहुंची

सांसद मनोज तिवारी ने किया मतदान

बीजेपी सांसद व दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वोटर्स से मतदान करने की अपील भी की। सांसद ने ट्वीट कर कहा प्लीज वोट करें। मैंने भी किया।

Image

 

उपराज्यपाल की लोगों से वोट डालने की अपील 

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। दिल्ली में 250 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए आज मतदान हाे रहा है। श्री सक्सेना ने ट्वीट किया कि मैं दिल्ली के सभी मतदाताओं से आज अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शहर को आकार देने की अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील करता हूं।

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र पर मतदान 

राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है।

राजधानी निवासी अपने मताधिकार को प्रयोग करने के लिए सुबह ही मतदान केन्द्र के बाहर दिखाई देने लगे है। कई मतदान केन्द्रों में लोगों को कतार में लगते हुए देखा गया तो कई में मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की संख्या शुरूआती दौर में कम देखी गयी। नगर निगम के चुनाव में कुल 1349 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे है। जहां राजधानी की जनता उनके भाग्य के फैसले को इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बंद करेंगी।

एमसीडी चुनाव में सौ साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग ने भी किया उत्साहपूर्वक मतदान

उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में रविवार सुबह 106 वर्षीय शांति बाला वैद्य अपनी बेटी के साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचीं। उनकी 55 वर्षीय बेटी कमला ने कहा कि उन्होंने वोट डालना शुरू करने के बाद से एक बार भी मतदान नहीं छोड़ा है। अधिक उम्र के चलते वैद्य की स्मृतियां धुंधली पड़ने लगी हैं । वह केवल बांग्ला समझती हैं, लेकिन बोल नहीं सकतीं। वह अपनी बेटी को मां कहकर संबोधित करती हैं। सूखे मेवे बेचने वाली कमला ने कहा कि वह एक ही शब्द बोलती हैं, 'मां'। वह मुझे मां कहती हैं। डिप्टी गंज मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वोट डालने में भी वैद्य की मदद की

 

उपराज्यपाल की लोगों से वोट डालने की अपील

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षदों के चुनाव के लिए मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। दिल्ली में 250 वार्डों के पार्षदों के चुनाव के लिए आज मतदान हाे रहा है। सक्सेना ने ट्वीट किया कि मैं दिल्ली के सभी मतदाताओं से आज अपने मताधिकार का प्रयोग करने और शहर को आकार देने की अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील करता हूं।

सपरिवार सीएम केजरीवाल ने किया मतदान

मुख्यमंत्री केजरी वाल साढ़े 10 बजे मतदान करने बूथ पहुंचें। दिल्ली सीएम सपरिवार मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचें। केजरीवाल मतदान करने बाद पाेलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कट्टर इमानदार पार्टी को वोट दें।ईमानदार पार्टी को वोट दें, शरीफ़ और अच्छे लोगों को वोट दें। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफ़ंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट ना दें।दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट ना दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएँगे, साफ़ सुथरा करेंगे। काम करने वालों को वोट दें,काम रोकने वालों को वोट न दें।

mcd election

 
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का Voter List में नाम नहीं 

दिल्ली के कांग्रेस के अध्यक्ष  अनिल चौधरी कोंडली वार्ड के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। लेकिन अनिल चौधरी को वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण बगैर वौट डाले ही वापस लौटना पड़ा।

अजय माकन समेत दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन,  दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और पूर्व विधायक अलका लांबा सबसे पहले मतदान करने वाले नेताओं में शामिल हैं। भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी।  दिग्गजों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।  सभी नेताओं ने मतदान के बाद लोगों से घर से निकलने और वोट डालने की अपील की है।   

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मतदान के लिए की अपील 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से कहा कि वे काम के लिए वोट डालें, न कि दिल्ली को कचरे का स्थान बनाने वालों के लिए। सिसोदिया ने अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि मैं दिल्ली के 2.5 करोड़ लोगों से अपील करता हूं कि आज अपने घरों से बाहर निकलें और मतदान करें ताकि हम आपके लिए काम कर सकें। लोगों ने नगर निगम में आम आदमी पार्टी को चुनने का मन बना लिया है।

 

दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर शहर बनाने के लिए वोट करें : मुख्यमंत्री केजरीवाल 

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को शहर के लोगों से अपील की कि वे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। राष्ट्रीय राजधानी में एमसीडी के 250 वार्ड के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ।

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि  साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।

दिल्ली में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं, जिसके लिए शहर भर में 13,000 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। शाम साढ़े पांच बजे मतदान खत्म होगा। 

हाई अलर्ट पर दिल्ली

दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उसकी सभी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस बूथों पर किसी तरह के भी हालत संभालने के लिए बिलकुल तैयार है। वरिष्ठ अधिकारियों की सभी बूथों पर विशेष नजर रहेगी। दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं। राजधानी के सभी वार्डों में 1.46 करोड़ से अधिक निवासी नागरिक चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं। 

संवेदनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस की नजर

दिल्ली पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा इंतज़ाम अच्छे से किये गए हैं। इन सभी बूथों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें उनके घरों में भेजी जा रही हैं, ताकि कि वह मतदान में भाग ले सकें। राजधानी में चुनावी आदर्श आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को तमाम अन्य अधिकारियों के साथ पूरी दिल्ली में सभी रेंज के एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने पुलिस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने जनता से अपील भी की सभी लोग मतदान करने जरूर आए। 

नए परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव

नए परिसीमन के बाद दिल्ली का यह पहला निकाय चुनाव है, और यह मतदान गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के कुछ दिन बाद तथा दूसरे चरण से एक दिन पहले हो रहा है।अधिकारियों ने पूरी दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि एमसीडी चुनाव के लिए लगभग 40,000 पुलिसकर्मियों, लगभग 20,000 होमगार्ड और सीएपीएफ और एसएपी की 108 कंपनियों को तैनात किया जाना है।

मतों की गिनती सात दिसंबर

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। एमसीडी के चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। भाजपा और आप दोनों ने अपनी-अपनी जीत का विश्वास जताया है, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू

दिल्ली की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। ट्रेनें हर 30 मिनट पर सुबह छह बजे तक चलेंगी। इसके बाद, मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन नियमित अंतराल पर चलेंगी। इससे पहले सभी सियासी दलों ने शुक्रवार तक जमकर चुनाव प्रचार किया। दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार दो दिसंबर को शाम के पांच बजे थम गया था। चुनाव नतीजे 7 दिसम्बर को घोषित किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें:-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- विरोधी महाराष्ट्र सरकार के अच्छे काम को नहीं कर पा रहे हजम