अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेस सदस्य अरुण रेड्डी  गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक फर्जी वीडियो को कथित रूप से सोशल मीडिया पर साझा करने और इसे प्रसारित करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस के एक सदस्य अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि अरुण रेड्डी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम के खाता को संभालते हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शाह के फर्जी वीडियो को लेकर ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (आई4सी) की शिकायत पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आई4सी की शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में शाह के बयान में धार्मिक आधार पर मुस्लिमों का कोटा खत्म करने की प्रतिबद्धता की बात है, जबकि छेड़छाड़ करके प्रसारित किए गए फर्जी वीडियो को देखकर लगता है कि शाह सभी तरह का आरक्षण खत्म करने की वकालत कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 240 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका