Dattatreya Jayanti 2022: कल मनाई जाएगी दत्तात्रेय जयंती, जानें महत्व और पूजा विधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Dattatreya Jayanti 2022: भगवान दत्तात्रेय की जयंती इस माह में 7 तारीख को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर सिद्धी योग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 दिसंबर को प्रात:काल 2 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 8 दिसंबर को सुबह 2 बजकर 52 मिनट कर रहेगा। यह योग बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वार, नक्षत्र और तिथि के संयोग से यह योग बनता है। मान्यता है कि इस योग में पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इस योग में शुरू किया गया कार्य में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। इस योग में आप नया कोरोबार,नया वाहन और संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। वहीं इस 7 दिसंबर को सर्वार्थ सिद्धि और साध्य योग भी बना रहा है।

अगहन महीने की पूर्णिमा तिथि दो दिन तक रहेगी। इसी वजह से दत्त पूर्णिमा पर्व 7 को और पूर्णिमा का स्नान-दान 8 दिसंबर को किया जाएगा। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि उदया तिथि में पूर्णिमा गुरुवार को रहेगी। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत और पूजा 8 तारीख को किया जाना चाहिए। इसके अगले दिन यानी 9 दिसंबर से पौष महीना शुरू हो जाएगा।

पूजा विधि 
-सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
-सफेद आसन पर भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति स्थापित करें।
-अब भगवान दत्तात्रेय का गंगा जल से अभिषेक करें।
-पूजा में केवल सफेद रंगों के ही फूल चढ़ाएं।
-धूप, दीप और घी का दीपक लगाकर पूजा करें।
-मीठे का भोग लगाएं और पूजा के बाद प्रसाद का वितरण करें।

भगवत गीता का करें पाठ 
भगवान दत्तात्रेय जयंती के दिन भगवत गीता का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। वही भगवान दत्तात्रेय के मंत्रों का जाप करना भी बहुत लाभप्रद बताया गया है।

ज्योतिषीय उपाय 
-विधि विधान से भगवान दत्तात्रेय की पूजा करें।
-भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा करें।
-पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
-गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।
-सामर्थ अनुसार दान करें।

ये भी पढ़ें : Som Pradosh Vrat: सोम प्रदोष व्रत करने से सभी पापों से मिलेगी मुक्ति, जानिए महत्व और उपाय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन