दिल्ली में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, पार्क में मिला शव 

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि द्वारका के सेक्टर 19 के जिला पार्क में एक व्यक्ति का शव मिला है। शरीर पर गोली लगने का निशान है। उन्होंने कहा कि उसने खुद को अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मार ली।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक ने मंगलवार सुबह यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के तुगलक रोड़ सर्किल की यातायात इकाई में तैनात अशोक यादव (55) ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। 

ये भी पढ़ें:-मेरे पास सनसनीखेज विशेष सबूत, ED के साथ सहयोग करूंगी : अर्चना नाग

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि द्वारका के सेक्टर 19 के जिला पार्क में एक व्यक्ति का शव मिला है। शरीर पर गोली लगने का निशान है। उन्होंने कहा कि उसने खुद को अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मार ली। 

वर्धन ने कहा कि अपराध व एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच जारी है। उन्होंने कहा कि किसी साजिश का संदेह नहीं है और मौके से कोई 'सुसाइड नोट' भी नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि यादव के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। 

ये भी पढ़ें:-ठेकेदार से ठगी के आरोप में निर्दलीय विधायक का भाई गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा यू-टर्न! भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार, ICC की सख्ती और दोस्त देशों के दबाव ने बदला रुख