हिमाचल में कांग्रेस की सरकार, सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ में प्रदेश की कमान
बैठक में लिए गए सीएलपी के फैसले की सार्वजनिक रूप से घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। कांग्रेस में यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री का पद हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्से यानी लोवर हिमाचल में गया है क्योंकि पिछले मुख्यमंत्री शिमला और सिरमौर जिलों से थे।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम पद की शपथ ग्रहण किया है। यह शपथ ग्रहण समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित किया गया। डिप्टी सीएम के पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ग्रहण किया। अब हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता काबिज हो चुकी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए।
ये भी पढ़ें:-महाराष्ट्र के मंत्री पर स्याही फेंकने का मामला, सुरक्षा में चूक को लेकर 10 पुलिसकर्मी निलंबित
LIVE: Himachal Pradesh CM Swearing-in ceremony. #कांग्रेस_के_साथ_हिमाचलhttps://t.co/a3M55E3mXE
— Himachal Congress (@INCHimachal) December 11, 2022
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
शपथ ग्रहण से पहले हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
LIVE: हिमाचल में नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह...
— INC TV (@INC_Television) December 11, 2022
https://t.co/v6QLGjgJcc
होर्डिंग में नहीं मिली छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जगह
हिमाचल में शपथ ग्रहण समारोह के दोरान जो सबसे चौकांने वाली चीज दिखी वो है होर्डिंग। शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर लगाए गए सरकारी होर्डिंग में वीरभद्र को जगह नहीं दी गई है जबकि कांग्रेस ने पूरे चुनाव के दौरान वीरभद्र सिंह की तस्वीर का खूब इस्तेमाल किया गया था। इस होर्डिंग में कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय सचिवों की तस्वीर है, लेकिन छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को जगह नहीं मिली है।

शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे राहुल- प्रियंका
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद का दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होने पहुंच चुके हैं।
LIVE: Himachal Pradesh CM Swearing-in ceremony. #कांग्रेस_के_साथ_हिमाचलhttps://t.co/a3M55E3mXE
— Himachal Congress (@INCHimachal) December 11, 2022
आज CM और डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण
हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री आज उप मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ लेंगे।
बैकग्राउंड
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त है। प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के हाथ में है। वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना है। वह 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। कांग्रेस विधायक दल ने शनिवार यानी 10 दिसंबर शाम को हुई अपनी बैठक में उन्हें बतौर मुख्यमंत्री चुना। वहीं, बैठक में मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री चुना गया।
बैठक में लिए गए सीएलपी के फैसले की सार्वजनिक रूप से घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। कांग्रेस में यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री का पद हिमाचल प्रदेश के निचले हिस्से यानी लोवर हिमाचल में गया है क्योंकि पिछले मुख्यमंत्री शिमला और सिरमौर जिलों से थे।
प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर समर्थकों का हंगामा
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जब मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला हो रहा था तो प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थक बैठक स्थल के बाहर आलाकमान से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे।
आज शपथ लेंगे हिमाचल के सीएम सुक्खू
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार यानी आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री बतौर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के भी शामिल हो हाने की उम्मीद है।
कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री पद के लिए एलान के बाद ही हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सुक्खू के पैतृक स्थान हमीरपुर के नादौन में भी जश्न मनाया गया। हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि नई सरकार का स्वागत करते हैं और नए मुख्यमंत्री को बधाई।
ये भी पढ़ें:-अप्रैल में 230 गीगावॉट की अधिकतम बिजली की मांग को पूरा करने को हरसंभव कदम उठाएंगे : सचिव
