दुनिया में सबसे अमीर बना Bernard Arnault और उनका परिवार, Musk को दी मात
न्यूयॉर्क। अरबपतियों की संपत्ति ट्रैक करने वाली फोर्ब्स (Forbes) की रियल-टाइम सूची के अनुसार, टेस्ला (Tesla) के सीईओ (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं हैं। लुई वितॉ की पैरेंट कंपनी एलवीएमएच के सीईओ Bernard Arnault (बर्नार्ड अर्नोल्ट) और उनका परिवार $185.8 बिलियन की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। खबर लिखे जाते समय मस्क की संपत्ति $185.4 बिलियन थी।
फोर्ब्स के मुताबिक, लुई वितॉ की पेरेंट कंपनी एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अर्नोल्ट व उनका परिवार दुनिया में सबसे अमीर बन गया है। बर्नार्ड अर्नोल्ट ऐंड फैमिली ($198.4 अरब) ने एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस ($193.8 अरब) को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ($184.7 अरब) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं।
फोर्ब्स की अरबपतियों वाली लिस्ट में इस बार सबसे ऊपर एलन मस्क का नहीं बल्कि बर्नार्ड अर्नाल्ट का नाम है। 186 अरब डॉलर यानि करीब 15 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फ्रांस का एक लग्जरी ब्रांड है लूई वितॉ, जो महंगे बैग, जूते, परफ्यूम जैसे सामान बनाता है। महंगे से मतलब है काफी महंगे। ब्रांड का शायद ही कोई बैग लाख रुपये से नीचे का मिलेगा। ब्रांड का एक गुड्डा 17 करोड़ रुपये का है। बर्नार्ड उसी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं।
बर्नार्ड अर्नोल्ट का जन्म 1949 में फ्रांस के रूबैक्स शहर में हुआ था। उन्होंने पेरिस में पॉलीटेक्निक से इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया और 1971 फैमिली बिजनेस में जुड़ गए। उनके पिता का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस था। बर्नार्ड ने कुछ साल बाद अपने पिता को बिजनेस से बाहर निकलकर रियल एस्टेट में काम करने के लिए मनाया।
फिर साल 1984 में बर्नार्ड लग्जरी सामान के बाजार में घुसे और धीरे-धीरे LVMH (Louis Vuitton Moët Hennessy) ग्रुप खड़ा किया। आज बर्नार्ड अर्नाल्ट LVMH ग्रुप के अंडर लूई वितॉ और सेफोरा समेत लगभग 70 फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के मालिक हैं।
अपने शुरूआती दिनों में बर्नार्ड, वॉरन बफे और एपल फाउंडर स्टीव जॉब्स जैसे लोगों से प्रेरणा लेते थे। फोर्ब्स मैगेजीन के साथ एक इंटरव्यू में अर्नोल्ट ने कहा था कि वो बिजनेस जगत में सबसे ज्यादा प्रशंसा वॉरन बफे की करते हैं।
2012 में बेल्जियम की सरकार ने खुलासा किया कि बर्नार्ड बेल्जियम का नागरिक बनना चाहते हैं. तब विवाद भी हुआ था। उन पर आरोप लगे कि वो टैक्स से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सफाई में बर्नार्ड ने बताया कि उन्होंने बेल्जियम में स्थापित एक फाउंडेशन की सुरक्षा करने के लिए वहां की नागरिकता मांगी है। उन्होंने कहा था कि वो टैक्स का भुगतान फ्रांस में ही करना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में बर्नार्ड ने बेल्जियम में नागरिकता का आवेदन वापस ले लिया।
बर्नार्ड के पास महंगी पेंटिग्स का एक बड़ा कलेक्शन है। वो कंटेप्ररी आर्ट के बैहद शौकीन हैं और उनका खुद का ऑक्शन हाउस भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कलेक्शन में पाब्लो पिकासो जैसे महान कलाकारों की पेंटिग है। 1973 में बर्नार्ड ने ऐनी डेवाविन से शादी की। 17 साल बाद 1990 में दोनों अलग हो गए। फिर 1991 में उन्होंने कनाडा की पियानिस्ट (पियानो बजाने वाले) हेलेन मर्सिए से शादी की। बता दें बर्नार्ड ने खुद भी पियानो सीखा है। शानदार पियानो बजाकर ही उन्होंने हेलेन को इंप्रेस किया था। बर्नार्ड के पांच बच्चे हैं। दो पहली शादी से तीन दूसरी शादी से। फोर्ब्स के मुताबिक, उनके चार बच्चे फ्रेडरिक, डेल्फीन, एंटोनी और एलेक्जेंडर LVMH ग्रुप में ही काम करते हैं।
ये भी पढ़ें:- आर्कटिक में बदलता मौसम लोगों, इकोसिस्टम और वन्य जीवों के लिए गड़बड़ी का संकेत : वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में खुलासा
