आज का इतिहास : 13 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है। 

1232 : इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 1675 : सिख गुरू तेग बहादुर जी को दिल्ली में शहीद किया गया। 
1772 : नारायण राव सतारा के पेशवा बने।
1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। 
1921 : वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच 'फोर पॉवर' संधि पर दस्तख्त। इसमें किसी बड़े मसले पर दो सदस्यों में विवाद होने पर चारों देशों से सलाह करने का प्रावधान किया गया। 
1937 : जापान की सेना ने चीन के साथ युद्ध के दौरान नानजिंग पर कब्जा कर लिया और नानजिंग नरसंहार को अंजाम दिया, जिसमें करीब तीन लाख से ज्यादा चीनियों को मौत के घाट उतार दिया गया। 
1955: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मनोहर पर्रीकर का जन्म हुआ। 
1961 : भारत के दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच से मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की । 
1977 : माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया। 
1989 : देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए पांच आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया। 
1995 : दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद सैकड़ों श्वेत और अश्वेत युवक सड़कों पर उतर आए, तोड़फोड़ की और दुकानों तथा कारों को आग लगा दी। 
2001: पांच आतंकवादियों ने भारतीय संसद भवन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर हमला किया। 
2012: नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। 
2020: संस्कृत के विद्वान और डेढ़ सौं किताबों के लेखक विद्यावाचस्पति बन्नांजे गोविंदाचार्य का 85 वर्ष की उम्र में निधन। 
2021: भारत की हरजान संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया। 
2021: आतंकवादियों ने श्रीनगर के जेवन में सुरक्षा बलो की बस पर गोलीबारी की, दो जवान शहीद हुए और 12 अन्य जख्मी हुए। 

सोर्स : (वार्ता) 

संबंधित समाचार