बरेली: गिरने की हालत में बिजली का खंभा, बड़े हादसे को दे रहा संकेत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

बरेली, अमृत विचार। शहर में जगह-जगह पर बिजली के गिरताऊ खंभे लगे हुए हैं। सुभाषनगर रोड पर तो खंभा सड़क की तरफ झुका हुआ है। खंभा गिरा तो कई लोग इसकी चपेट में आ जाएंगे। मगर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।

यह भी पढ़ें- बरेली: SSP का बड़ा एक्शन, दुष्कर्म के मामले को छिपाने में दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा निलंबित

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसको लेकर शहर में जगह-जगह पर खुदाई का काम भी किया जा रहा है। जिससे कई बार बिजली की भूमिगत केबिल भी कट चुकी है। वहीं शहर में कई जगह पर अधिक खुदाई होने से बिजली के खंभे भी गिरताऊ हालत में पहुंच गए हैं।

चौपुला से सुभाषनगर थाने को जाने वाली रोड पर एक बिजली का खंभा कभी भी गिर सकता है। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। इस मामले में अधिशासी अभियंता राम कृष्ण पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम को भेजकर दिखवाकर पोल को ठीक कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- BAREILLY : घुड़सवारी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बरेली अव्वल, आरक्षी एमपी हिमांशु कुमार को मिला गोल्ड मेडल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी में सिलेंडर फटने से मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, गालिया संकरी होने से दमकल को करनी पड़ी कड़ी मशक्क्त 
World Environment Day: फिरोजाबाद का रपड़ी बना ईको टूरिज्म का नया मॉडल, 3.47 करोड़ रुपये से विकसित होंगी नई सुविधाएं
विश्व पर्यावरण दिवस : सहारनपुर में पंचायत राज विभाग लगाएगा 31 हजार पौधे, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत संकल्प
World Environment Day 2026: यूपी में हरियाली का महाअभियान; 9 वर्षों में रिकॉर्ड 242 करोड़ पौधों का रोपण, आज फिर लगेंगे 5 करोड़ पौधे, CM योगी ने की शुरुआत
सौर ऊर्जा में नंबर 1 बना लखनऊ, देशभर में सबसे ज्यादा सोलर इंस्टॉलेशन लगाए, राज्यों में आगे रहा गुजरात