कानपुर : उद्यमियों ने अधिकारियों को दिखाया घटिया व अधूरा निर्माण कार्य, मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में हुई थी शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को उद्यमियों व अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण हुआ। यह निरीक्षण मंडलायुक्त के निर्देश पर हुआ। निरीक्षण के दौरान उद्यमियों ने अधिकारियों को घटिया व अधूरा निर्माण अधिकारियों को दिखाया। इस दौरान विभाग की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर भी उद्यमियों ने हादसे होने की बात कही।

दिसंबर महीने में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मंडलिय उद्योग बंधु बैठक में फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में सीवर लाइन डालने में जल संस्थान के द्वारा काम बहुत ही घटिया स्तर पर किए जाने और कार्य पूर्ण न होने की बात कही थी। यह भी कहा था कि सितंबर व अक्टूबर महीने में विभाग की ओर से कार्य पूरा होने की झूठी रिपोर्ट पेश की गई है। जिस पर मंडलायुक्त द्वारा जल निगम के संबंधित अधिकारियों  से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

मंडलायुक्त द्वारा दोबारा इस तरह के कार्य करने पर सीधे निलंबित करने की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही में फीटा के महासचिव के साथ संयुक्त सर्वे करके सब समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए थे। जिसपर शुक्रवार को जल संस्थान के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, सहायक अभियंता पीयूष चौहान और क्षेत्रीय अवर अभियंता विनोद रावत की ओर से फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल व अन्य उद्यमियों एवं पदाधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उमंग अग्रवाल ने बताया की नालियों में अभी तक ठेकेदार द्वारा गिट्टी, मिट्टी, निर्माण सामग्री पड़ी है। जिसकी वजह से नालियां चोक है, जिन्हें तत्काल साफ कराया जाए। बताया कि रोड के मोड पर नाले के ऊपर लोहे का फ्रेम लगा था। जिसे ठेकेदार ने निकाल लिया है और कभी भी ट्रक गिर सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, मोड़ के बगल में नाली तोड़ दी गई है।

जिसे दोबारा बनाया नहीं गया, निर्माण कार्य बहुत ही घटिया है। सड़क में गड्ढे भरे हैं और सड़क का निर्माण भी नहीं किया गया है। सीवर लाइनों को जोड़ा नहीं गया है। महाप्रबंधक ने सहायक अभियंता व अवर अभियंता को एक सप्ताह में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान गिरीश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, जीतेंद्र गुप्ता, महेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार