पीलीभीत: घोटाले की जांच के लिए टीम बनाई, मगर पहचान छिपाई

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

लालौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शाही का है मामला

पीलीभीत/ललौरीखेड़ा, अमृत विचार। विकास के नाम पर घोटाले का एक और मामला सामने आया है। इसकी ग्रामीणों की ओर से मिली शिकायत के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मगर आदेश में जांच टीम के अफसरों के नाम धूमिल कर दिए गए। इसके पीछे वजह बताई गई कि जांच टीम से कोई साठगांठ न कर ली जाए इसलिए ऐसा किया गया। सवाल है की क्या अब जिम्मेदार भी अब मान गए है कि मातहत मिल जाएंगे।

 ब्लॉक ललौरीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शाही के निवासी चेतराम, आर्यभान, प्रकाश चंद्र,  सेवाराम आदि ने जिलाधिकारी को शिकायत की थी। जिसमे बताया था प्रधान सचिव ने विकास के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। यही नहीं छात्र के नाम पर ही मनरेगा में फर्जी काम दर्शाकर मजदूरी निकाल ली। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग आदि में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।

जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच के आदेश कर दिए। इसके बाद सवाल तब उठ गए जब जांच के आदेश अधिकारियों के नाम मिटा दिए गए। यह बताया जा रहा है की किसी trh की सेटिंग न की जा से इसलिए ऐसा किया है। मगर यह भी फजीहत का सबब बन गया।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: किशोरी की अस्मत लूटने वाले दरिंदे अंकित मिश्रा को 10 साल कैद, जुर्माना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP: महापुरुषों की तस्वीरें फिर दीवार पर लगीं...निलंबन के बाद भी प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी पर उठे सवाल
Bhoot Bangla: सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार अक्षय कुमार, सामने आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट
प्रधानमंत्री ने की किसानों व श्रमिकों के हितों की रक्षा : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले नितिन नबीन
हारकर भी अफगानिस्तान ने रचा इतिहास... T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा रिकॉर्डः सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार कप्तानी कमाल! धोनी को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर युवराज सिंह