हिमाचल: नए और अपग्रेड 181 स्वास्थ्य संस्थानों को किया डिनोटीफाई
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2022 के बाद नए खोले और अपग्रेड किए गए 181 स्वास्थ्य संस्थानों को डिनोटीफाई कर दिया है। नवनिर्वाचित कांग्रेस नीत सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग के तहत एक अप्रैल 2022 के बाद नए खोले और अपग्रेड किए गए 181 स्वास्थ्य संस्थानों को डिनोटीफाई कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - मांडविया के पत्र पर कांग्रेस ने कहा- जनस्वास्थ्य गंभीर मुद्दा उसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए
प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल 2022 के बाद खोले गए नए और अपग्रेड किए गए स्वास्थ्य संस्थान डिनोटीफाई किए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सरकार ने बिजली बोर्ड के 12 विद्युत मंडल, 17 उपमंडल और तीन ऑपरेशन सर्किल बंद कर दिए थे। बोर्ड प्रबंधन ने 32 कार्यालयों को डिनोटिफाई किया था।
चीफ इंजीनियरों से इन नए कार्यालयों को खोलने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। अब स्थानीय स्तर पर जरूरतों को देखते हुए सरकार इन सभी कार्यालयों की समीक्षा करेगी। प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह और राकेश पठानिया के गृह विधानसभा क्षेत्रों में खोले गए कार्यालय बंद कर दिए हैं।
इन कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लगते कार्यालयों में तैनाती दी गई है। बिजली बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी कार्मिक मनोज कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में विद्युत मंडल नेरचैक, शिलाई, सराहन, संगड़ाह, सुजानपुर, थुनाग, नागनी, भावानगर, तीसा, हरोली, बंजार, थानाकलां, भोरंज और थुरल को बंद किया गया है।
ये भी पढ़ें - शराब घोटाला, सच्चाई की जीत होगी: कविता
