पीलीभीत: कोहरा बना हादसे का सबब, ट्रेन से कटकर श्रमिक की मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में बढ़ता कोहरा हादसे का सबब बन गया है। जहां मजदूरी करके घर लौट रहे श्रमिक की ट्रेन से कटकर जान चली गई।
हादसा पीलीभीत में बुधवार रात हुआ। सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया निवासी जगवीर (36) पुत्र मेवाराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। काम निपटाकर घर जा रहे थे। रात को कोहरा बहुत था। रामलीला रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजन को बुलाया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: गोमांस तस्करों को संरक्षण देने वाले इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज भी निलंबित
