लखनऊ पहुंचे गुजरात टाइटंस के धुरंधर.... दोनों टीमों ने कसी कमर, इकाना में होगी कड़ी टक्कर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : गुजरात टाइटंस की टीम दिल्ली के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद लखनऊ पहुंच गई है और अब उसकी नजरें 12 अप्रैल को होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं। टीम फिलहाल पूरी नहीं है, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शुक्रवार शाम तक स्क्वॉड से जुड़ेंगे। उनके आने के बाद टीम पूरी ताकत के साथ अभ्यास सत्र में उतरेगी।

इकाना में होगी कड़ी टक्कर

12 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का मुकाबला मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों टीमें शनिवार को संयुक्त अभ्यास सत्र में हिस्सा लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगी। लखनऊ की टीम भी अपने पिछले मैच के बाद शुक्रवार तक शहर पहुंचने की उम्मीद है।

गुजरात का मिला-जुला प्रदर्शन

2022 में डेब्यू सीजन में खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन हाल के वर्षों में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2023 में उपविजेता रहने के बाद टीम 2024 में आठवें और 2025 में चौथे स्थान पर रही। मौजूदा सीजन में भी टीम का प्रदर्शन अस्थिर रहा है। बल्लेबाजी में गिल और जोस बटलर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान विपक्षियों के लिए चुनौती बने हुए हैं।

लखनऊ के सामने वापसी की चुनौती

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला अहम है। शुरुआती दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली टीम पिछले दो वर्षों से सातवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। घरेलू मैदान पर गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें : 
"अब टेस्ट क्रिकेट खेलना मुश्किल..." राशिद खान की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता, फिटनेस-करियर को लेकर दिया बड़ा बयान

संबंधित समाचार