"अब टेस्ट क्रिकेट खेलना मुश्किल..." राशिद खान की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता, फिटनेस-करियर को लेकर दिया बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पीठ की सर्जरी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तुरंत बाद जून में होने वाले भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से नदारद रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीठ की सर्जरी के बाद उनका शरीर अब लंबे प्रारुप के अनुकूल नहीं है और डॉक्टर ने भी उन्हें यही सलाह दी है।

एक रन से मिली जीत के बाद पत्रकारों के बातचीत में जब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद जब राशिद से उनके टेस्ट करियर के बारे में पूछा गया तो राशिद ने कहा, "आपका सवाल बहुत कठिन है, लेकिन फिलहाल लाल गेंद की क्रिकेट में लंबा चलना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है। 

सर्जरी के बाद मेरे डॉक्टर ने सबसे पहली सलाह यही दी थी। हालांकि उसके बाद भी मैंने एक टेस्ट मैच खेला और लगभग 67 ओवर (55 ओवर) गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, "मेरे डॉक्टर ने तो यहां तक कहा था कि अगर आप क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं तो आप लाल गेंद की क्रिकेट खेलना जारी रखें।

लेकिन फिर भी मैं टेस्ट क्रिकेट में गया और इतने ओवर डालें। जब मेरे डॉक्टर को इस बात का पता लगा, तो वह एकदम हैरान थे और उन्होंने कहा कि आप अपने साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं। इसलिए मैं अब टेस्ट क्रिकेट आगे खेलने के बारे में सोचूंगा। 

हालांकि मैं वनडे खेलता रहूंगा और अफगानिस्तान के लिए लंबे समय तक एकदिवसीय क्रिकेट और अगला एकदिवसीय विश्व कप (2027) खेलना चाहता हूं।" राशिद ने कहा, "मुझे बहुत सतर्क रहना है कि मैं कितना क्रिकेट खेलूं और अपने शरीर पर अधिक भार ना डालूं, ताकि मैं लंबे समय तक अफ़ग़ानिस्तान के लिए उपलब्ध रहूं। 

लाल गेंद की क्रिकेट को जारी रखना अब मेरे लिए बहुत कठिन है। हां एक साल में अगर एक टेस्ट हो तो मैं खेल सकता हूं, लेकिन इससे अधिक नहीं। उसमें भी मैं अधिकतम 20 से 25 ओवर के स्पेल डाल सकता हूं, लेकिन अगर आपको कहा जाए कि आपको टीम के लिए पूरा दिन गेंदबाज़ी करना है, तो वह अब शायद नहीं हो सकता। 

अगर आप मेरे पिछले दो टेस्ट मैच देखें, तो मैंने लगभग 167 ओवर (155 ओवर) गेंदबाज़ी की है, जो कि बहुत अधिक है।" उन्होंने कहा, "आप ख़ुद सोचिए कि अगर मेरे पीठ को कुछ हो गया तो? मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता क्योंकि हमारी टीम एक साल में सिर्फ़ एक ही टेस्ट खेलती है। 

ऐसे में 100 टेस्ट खेलने के लिए मुझे 100 साल लग जाएंगे। इसलिए टेस्ट क्रिकेट में मेरा कोई ऐसा लक्ष्य नहीं है।" उल्लेखनीय है कि राशिद को आईपीएल 2023 के समय पीठ में चोट लगी थी और उन्हें डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी थी। हालांकि वनडे विश्व कप 2023 खेलने के लिए राशिद ने इसे टाल दिया था और वह विश्व कप के बाद सर्जरी के लिए गए थे। 

ये भी पढ़ें :
Unity Cup 2026: लंदन में दिखेगा ब्लू टाइगर्स का दम, फ्रेंडशिप टूर्नामेंट में जमैका से होगी भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार