ठंड में रुई के फाहे से भी ज्यादा सॉफ्ट स्किन चाहिए, तो ये फेस पैक है आपके लिए रामबाण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Winter Soft Skin Tips: सर्दियों में अक्सर लोगों की स्किन बेहद बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसे में कितने भी लोशन या क्रीम लगा लें उसका हमारी स्किन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में कई महिलायें ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने लगती हैं। लेकिन, आप घर बैठे-बैठे पपीते के फेस मास्क से अपना ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन वापस पा सकती हैं। पपीते में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इन सर्दियों में अपने स्किन का ख्याल कैसे रखें। 

ये भी पढ़ें- Gajar Ka Halwa: सर्दियों में अगर हो रहा है मीठा खाने का मन तो झटपट बनाएं गाजर का हलवा, जानें आसान रेसिपी

ड्राई स्किन के लिए पपीते का फेस पैक
अगर आपकी स्किन भी सर्दियों में बहुत ज़्यादा फट रही है तो उसका नेचुरल ग्लो पाने के लिए आप पपीते का पेस्ट बनाकर अपने चहरे पर लगाएं। पपीता स्किन को हाइड्रेट करने के साथ  दाग धब्बे व डेड स्किन को हटाता है। आधे कप पके पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर उसमें दो चम्मच दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब आपका फेस मास्क तैयार है।  इसे आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब यह पेस्ट सुख जाए तब अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिन यह पेस्ट लगाने से आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा। 

टैनिंग दूर करता है पपीते का फेस पैक
स्किन की टैनिंग को दूर करने में भी पपीता बेहद कारगर है। पपीते को मैश कर उसमें ऑलिव ऑयल, चुटकी भर हल्दी और नींबू की कुछ बूंदें मिला लें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आपका पेस्ट रेडी है। ये फेस पैक आपकी टैनिंग को आसानी से दूर कर देगा। साथ ही आपको निखरी हुई त्वचा देगा।  

केला-पपीता का मास्क
एकदम सॉफ्ट स्किन पाने के लिए पपीते के गूदे के साथ केला मिला लें और दोनों के अच्छी तरह मैश करें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।  इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार लगाने से आपका चेहरा रुई के फाहे से भी ज़्यादा सॉफ्ट हो जायेगा।

ये भी पढ़ें- सर्दियों के सीजन में आप चाहते हैं हेल्दी स्किन, इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन