ठंड में बाजरे का हलवा शरीर को रखता है स्वस्थ, जानें रेसिपी और खाने के फायदे
Bajra ka halwa benefits in winter: सर्दियों के मौसम में मीठा या चटपटा खाने का लोगों को बहुत मन करता है। इसलिए नाश्ते में हर दिन कुछ अलग खाने का लुफ्त उठाते हैं। ऐसे में अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप बाजरे का हलवा ट्राई कर सकते हैं। बाजरा, एक मोटा अनाज है। लेकिन, इसकी खास बात यह है कि ये एक गर्म अनाज है जिसका सेवन सर्दियों में काफी फायदेमंद माना जाता है। तो आज हम आपको बाजरे की एक खास रेसिपी बताएंगे।
ये भी पढ़ें- Gajar Ka Halwa: सर्दियों में अगर हो रहा है मीठा खाने का मन तो झटपट बनाएं गाजर का हलवा, जानें आसान रेसिपी
सर्दियों में ऐसे बनाएं बाजरे का हलवा
सर्दियों में बाजरे का हलवा बनाने के लिए बाजरा गर्म करके इसे पीस कर आटा बना लें। आप सीधे बाजरे का आटा भी ले सकते हैं। अब एक कड़ाही लें और इसमें देसी घी डाल कर आटा को सुनहरा होने तक भूनें। अब दूसरी तरह गर्म पानी में गुड़ की चाशनी तैयार कर लें। अब जब आटा गहरा सुनहरा होने लगें तो इसमें गुड़ की चाशनी डाल लें और ड्राई फूट्स डालें। ऊपर से थोड़ा और घी डालें और पानी मिलाएं। अच्छे से पकाएं। अब गैस बंद करें, हल्का ठंडा होने पर सर्व करें।
बाजरे का हलवा खाने के फायदे
हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद
प्रोटीन से भरपूर ये हलवा शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मददगार है। बाजरा में पर्याप्त मात्रा में हेल्दी फैट्स भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता। इसलिए हृदय रोगी इसे खा सकते हैं।
शरीर में गर्मी पैदा करता है
देसी घी और बाजरे से बना ये हलवा शरीर में गर्मी पैदा करता है और सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचाव में मदद करता है। इसे खाने से ठंड और सर्दी-जुकाम से बचे रहेंगे आप।
पाचन तंत्र सही रहता है
बाजरा पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में फायदेमंद होता है। ये हलवा कब्ज को रोकने में भी प्रभावी हैं और मेटाबोलिज्म भी तेज करता है। इससे पाचन क्रिया हेल्दी रहता है।
प्रोटीन से भरपूर
प्रोटीन से भरपूर ये हलवा सर्दियों के दौरान सर्दी और फ्लू का कारण बनने वाले वायरस से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ये ब्रेन बूस्ट करता है और शरीर में काम करने की एनर्जी बढ़ाता है।
हड्डियों के लिए हेल्दी
बाजरा फास्फोरस और कैल्शियम से भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों के दौरान, इस हलवे को खाने से जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या नहीं होती है। तो, सर्दियो में ये हलवा ट्राई करें और स्वस्थ रहें।
(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
ये भी पढ़ें- Christmas 2022: दुनिया के इन देशों में नहीं सेलिब्रेट किया जाता है क्रिसमस, जानें वजह
