Health Tips: आपके रसोई में मौजूद ये 5 चीजें वजन कम करने में है रामबाण, घर बैठे ही घटाएं मोटापा
Weight Loss Tips: आज के दौर में खान-पान के कारण वजन बढ़ना आम बात हो गई है। खासकर, सर्दियों के मौसम में तेजी से वजन बढ़ने की समस्या काफी देखी जाती है। हालांकि वजन बढ़ने से मोटापा बढ़ता है और कई बीमारियों का शरीर शिकार हो जाता है। इसी को ध्यान में रखकर लोग वजन घटाने के लिए कई तरह के उपाय करते है। फिर चाहें वो जिम जाने से लेकर हो, योग हो या फिर डाइट प्लान हो, जिसकी सुविधा होती है उसके हिसाब से लोग खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। अगर अपना फैट कम करना चाहते हैं तो बस आपको किचन में मौजूद कुछ छोटी-छोटी चीजों का इस्तेमाल करना होगा। तो आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें- भारत की स्थिति ठीक, Omicron Subtypes के कारण मामलों में बढ़ोतरी की आशंका नहीं : Virologist
सरसों का तेल

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो सरसों का तेल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। क्योंकि इसमें बाकी तेलों की तुलना में सैचुरेटेड फैट कम पाया जाता है। इसलिए वजन कम करने वालों को सरसों के तेल में खाना पकाना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व कैलोरी बर्न करने और वजन कम करने में मदद करते हैं।
हल्दी

हल्दी हर भारतीय घरों में आपको आसानी से मिल जाएगी। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल मसालों से लेकर सौंदर्य तक किया जाता है। यह सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। वहीं दूसरी ओर इसमें फैट बर्न करने के भी काफी गुण पाए जाते हैं। ये फैट्स को गलाने का काम करती है जिससे शरीर में फैट जमा नहीं होता। इसके साथ ही हल्दी बैड कॉलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।
लहसुन

लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खासकर, ये दिल के मरीजों के लिए बेहद लाभदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह वजन कम करने में भी मददगार होता है? जी हां, लहसुन दिमाग को पेट भरे रहने का संकेत देता है जिससे भूख कम लगती है। इसके साथ ही इसके सेवन से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहती है।
छाछ

यूं तो छाछ हर किसी को पंसद होता है। लेकिन आपको बता दें कि छाछ या फिर मट्ठे में बहुत कम फैट और कैलोरी पाई जाती हैं जो वजन कम करने में काफी मददगार होता है। ऐसे में वजन कम करने की चाहत रखने वाले छाछ का सेवन कर सकते हैं।
शहद

शहद भी वजन घटाने में काफी मददगार होता है। नियमित रूप से सुबह गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से चर्बी कम होती है। शहद में कई ऐसे विटामिन्स और मिनिरल्स पाए जाते हैं जो कॉलेस्ट्रॉल और फैट को कम करने में मदद करते हैं।
(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
ये भी पढ़ें- Covid-19 लिवर को पहुंचा रहा है नुकसान, एक रिसर्च में ये बात आई सामने, जानिए
