पीलीभीत: बिलसंडा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बिलसंडा, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। मायके वालों से मिली सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र के भसोकर मोहनपुर गांव निवासी हेमराज की पुत्री पूजा देवी (35) की शादी करीब 15 साल पहले बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम पिपरगहना निवासी गुरुपाल से हुई थी। सोमवार रात को विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: प्रेमिका को अमेरिका में छोड़कर भारत लौट आया युवक

उसका शव मकान में टिनशेड पड़े कमरे में रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले भी आ गए। मायके वालों ने सूचना पुलिस को दी। मौका मुआयना कर बिलसंडा पुलिस ने जानकारी की। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हुआ, लेकिन उसके पीछे वजह को लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि दंपति के बीच दिन में झगड़ा होने की बात सामने आई है। इसी से आहत होकर खुदकुशी करने की बात प्रथम दृष्टया सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आठ दिन पहले हुआ था बेटी का जन्म 
इस परिवार में आठ दिन पहले खुशनुमा माहौल था। पूजा देवी के दो बच्चे पहले से हैं और एक बेटी को आठ दिन पहले ही जन्म दिया था। बेटी की देखरेख के लिए अपनी छोटी बहन को मायके से बुलवा लिया था, जो घटना के दिन भी घर में ही मौजूद थीं।

बताते हैं कि सब कुछ सामान्य चल रहा था। मगर, सोमवार को दिन में किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ। इसकी चर्चाएं घटना के बाद होती रहीं। इसी को खुदकुशी की वजह माना जाता रहा। घटना की सूचना मायके वालों को विवाहिता की बहन ने ही दी थी। उसी के बाद पिता हेमराज परिवार के अन्य सदस्यों संग रात को ही आ गए। दिन में झगड़ा किस बात पर हुआ, इसे लेकर कुछ पता नहीं लग सका है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से 34.53 लाख की ठगी, नहीं दर्ज हुई FIR, SSP से लगाएंगे गुहार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज