बरेली: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर सूफी संत की मजार सभी धर्मों की आस्था का केंद्र

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जननगर रेलवे स्टेशन पर सूफी संत सय्यद नन्हें शाह मियां की मजार सदियों पुरानी बताई जाती है। इस मजार पर मुस्लिम ही नहीं सभी धर्मों के लोग माथा टेकने आते हैं। अपनी मुराद पूरी होने पर लोग यहां अपना चढ़ावा चढ़ाते हैं। यहां चार साल से सेवा करने आने वाले लोगों का कहना है कि सूफी संत सय्यद नन्हें शाह मियां के मजार पर सभी धर्म के मानने वालों की आस्था है। सभी लोग इस मजार पर जाते हैं और अपनी आस्था का इजहार करते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: गंगापुर में पुलिस ने चलाया अवैध शराब के खिलाफ चेकिंग अभियान

बता दें इससे पूर्व अंग्रेज शासन में इस मजार को हटाने की बात सोची थी। अंग्रेजी ने काफी कोशिश की मगर बाबा का कोई न कोई करिश्मा ऐसा होता था की मजार को अंग्रेज नुकसान नहीं पहुंचा सके। जब स्टेशन का निर्माण हुआ उससे पहले मजार का अस्तित्व बताया जाता है। रेलवे अधिकारियों ने मजार का पक्का निर्माण कराया था। लम्बे समय से आस्था का केंद्र मजार के बारे में कई कहानियां प्रसिद्ध हैं। वहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि जब से उन्होंने होश संभाला है वह मजार देख रहे हैं। उनके दादा परदादा भी मजार के बारे में किस्से सुनाते थे।

ये भी पढ़ें- बरेली : मंत्री ने किया 300 बेड कोविड अस्पताल का निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर

 

संबंधित समाचार