बरेली: द्वारकेश चीनी मिल के GM के आवास से लाखों की चोरी, CCTV की केबिल काटकर वारदात को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

फरीदपुर, अमृत विचार। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद चोरों ने मंगलवार की देर रात द्वारिकेश चीनी मिल के जीएम अनिल सिंह के आवास में सेंध मारी कर दी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की केबिल काटकर चोरी को अंजाम दिया। चोर उनके घर से कई लाख रुपए के जेवरात समेत नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

जीएम की विदेश में रहने वाली बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी के लिए बनवाए जेवरात भी चोर ले गए। चोरों ने रिवॉल्वर छोड़ दिया। चीनी मिल के अधिकारियों के कैंपस में चाक-चौबंद सुरक्षा को भेद कर घटना की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच ही। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: तीन दिन तक उत्तराखंड के रंग में रंगा नजर आएगा शहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Spirit एयरलाइंस ने किया 34 सालों के बाद कारोबार बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से समाप्त हुआ संचालन  
एक्शन में सीएम योगी : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, खोदी गईं सड़कों-गड्ढों को तत्काल भरने के दिए निर्देश
34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस स्पिरिट हुई बंद: तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द, 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Maharashtra Board Results : महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का आया रिएक्शन, अमित मालवीय बोले-'चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक ''स्पष्ट संदेश'