Hockey World Cup 2023 : भारत का स्पेन से पहला मैच आज, 48 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली। पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में आज यानि कि 13 जनवरी को स्पेन का सामना करने जा रही है। ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम ने साल 1975 में अजितपाल सिंह की कप्तानी में इकलौता वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद से भारतीय टीम कभी सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है। अबकी बार भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं।आज भारत और स्पेन का मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शाम सात बजे से शुरू होगा।
All the very best team @TheHockeyIndia 👍
— SK Uthappa OLY (@Uthappask) January 13, 2023
Catch the action live tonight on @StarSportsIndia
Chak de india !!! 🇮🇳#Thehockeyworldcup2023 #IndiaKaGame #HWC2023 pic.twitter.com/cdrQDXQ7vN
भारतीय टीम ने साल इससे पहले 1971 में पहले विश्व कप में भारत ने कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। इसके बाद 1978 से 2014 तक भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका। पिछली बार भी भुवनेश्वर में हुए विश्व कप में भारत क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गया था।
We can't contain our excitement any longer!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 12, 2023
Few hours to go! ⏳#IndiaKaGame #HockeyIndia #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI @16Sreejesh pic.twitter.com/XkcFh9yLAo
आपको बता दें कि हॉकी विश्व कप का यह 15वां संस्करण है। लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा है। इस मेगा ईवेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 4-4 के चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ ग्रुप डी में है। लीग स्टेज पर प्रत्येक टीम को 3-3 मुकाबले खेलने होंगे। इसके बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें क्वार्टरफाइनल में जाएंगी। फिर चार टीमें सेमीफाइनल के लिए यहां से क्वालीफाई करेंगी। 29 जनवरी को दो टॉप टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा और सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच में भिड़ेंगी।
Come to have a joyful experience and enjoy Olly's Land at the Kalinga Stadium in Bhubaneswar 😍@CMO_Odisha @sports_odisha@Media_SAI @IndiaSports @FIH_Hockey #IndiaKaGame #HockeyIndia #HWC2023 #StarsBecomeLegends pic.twitter.com/bfN48jgSko
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 12, 2023
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम :
गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप सेस
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह
फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह
वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह
ये भी पढ़ें : भारत की अंडर-19 महिला टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत : सचिन तेंदुलकर
