मकर संक्रांति के दौरान हैदराबाद में पूजा स्थलों के आसपास पतंगबाजी प्रतिबंधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। हैदराबाद में पुलिस ने 14 जनवरी से 16 जनवरी तक सभी मार्गों और पूजा स्थलों के आसपास पतंगबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने एक अधिसूचना में कहा कि कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा 14 जनवरी से 16 जनवरी तक हैदराबाद में संक्रांति उत्सव के दौरान दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें- जशपुर को कुपोषणमुक्त करने के लिए विशेष अभियान, प्रशासन का दावा  कार्य की लगातार सतत निगरानी से आर रहे अच्छे परिणाम

अधिसूचना में कहा गया कि पुलिस से आवश्यक अनुमति के बिना कोई भी लाउडस्पीकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं लगाया जाएगा और न ही कोई संगीत बजाया जाएगा। इसमें कहा गया, हैदराबाद शहर के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों को किसी भी दुर्घटना/अप्रिय घटना से बचाने के लिए बिना रेलिंग वाली छतों से पतंग न उड़ाने दें। अधिसूचना में कहा गया कि बच्चों को बिजली के करंट से होने वाली घटनाओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए जिससे कि वे बिजली के खंभों में अटकी पतंगों को इकट्ठा न करें।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन पर जताया शोक

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म