छत्तीसगढ़: महिला से रेप के मामले में दो लोग गिरफ्तार, अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पुलिस ने महिला से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की निवासी यह महिला काम की तलाश में पति के साथ ​अंबिकापुर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने महिला (30) से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : बस्तर में भाजपा नेता का शव बरामद, हत्या की आशंका 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि वह अपने पति के साथ काम की तलाश में रविवार को अंबिकापुर पहुंची थी। देर शाम जब वह बस स्टैंड पर थी तब कुछ लोग वहां पहुंचे और ई रिक्शा में ​बैठाने के नाम पर महिला और उसके पति को सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्होंने दोनों को डराया धमकाया। इसके बाद उन्होंने महिला से दुष्कर्म किया और घटनास्थल से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला अपने पति के साथ बस स्टैंड में स्थित पुलिस सहायता केंद्र पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : तेंदुए के हमले में ग्रामीण की मौत, एक महीने में गई तीसरी जान

 

 

 

 

टॉप न्यूज

फाल्गुनी मेले में आस्था का सैलाब : कांवड़ लेकर भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर चलीं युवतियां, बाराबंकी लोधेश्वर महादेवा धाम में करेंगी जलाभिषेक
गोंडा : 1.30 लाख रुपये की वसूली में चौकी प्रभारी समेत दो सब इंस्पेक्टर निलंबित, आईजी ने की कार्रवाई
बांग्लादेश में मतदान संपन्न : कई पोलिंग बूथों पर हिंसा झड़प, महिला एजेंट्स को परेशान करने का आरोप
यूपी बजट सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने सरकार को घेरा, विधानसभा में उठा ट्रांसजेंडर समुदाय का मुद्दा, मंत्रियों ने दिए ये जवाब
Retail Inflation : खुदरा महंगाई दर जनवरी में 2.75 प्रतिशत रही, लहसुन, प्याज, आलू और दालों की कीमतें घटीं