देखिए वीडियो: मां को देख सीने से लिपटा मासूम ऋषभ...बेटा वापस पाकर पिता की आंख से बहे खुशी के आंसू
मनौना धाम से किया था ऋषभ को अगवा, दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, ऋषभ सकुशल बरामद
कहते हैं कि पिता हर गम सह जाता है मगर माथे पर शिकन तक नहीं आने देता मगर औलाद का गम और उसे पाने की खुशी दोनों ही आंखों को नम करने के लिए काफी है। खास तौर से जब उसकी औलाद को नई जिंदगी मिले। मनौना धाम में सफाई का काम करने वाले रमन का डेढ़ साल का बेटा ऋषभ जब बदमाशों के चंगुल से छूटकर आया तो खुशी के आंसुओं को बहने से नहीं रोक सके, बेटे को सीने से लगाया और ऋषभ को बचाने वाले पुलिस वालों का शुक्रिया अदा किया।
बरेली, अमृत विचार। कहते हैं कि पिता हर गम सह जाता है मगर माथे पर शिकन तक नहीं आने देता मगर औलाद का गम और उसे पाने की खुशी दोनों ही आंखों को नम करने के लिए काफी है। खास तौर से जब उसकी औलाद को नई जिंदगी मिले। मनौना धाम में सफाई का काम करने वाले रमन का डेढ़ साल का बेटा ऋषभ जब बदमाशों के चंगुल से छूटकर आया तो खुशी के आंसुओं को बहने से नहीं रोक सके, बेटे को सीने से लगाया और ऋषभ को बचाने वाले पुलिस वालों का शुक्रिया अदा किया। कलेजा पिघला देने वाले इस पल को किसी पुलिसवाले ने कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल है।
जिगर का टुकड़ा मिल तो चूम लिया
दरअसल मनौना धाम से डेढ़ साल के मासूम ऋषभ को बदमाशों ने अगवा कर लिया था। अपने बच्चे की सलामती की मां और बाप दोनों ही दुआ कर रहे थे। मगर जब बदमाशों के चंगुल से ऋषभ छूटकर आया तो मां और पिता रमन दोनों ने दौड़कर जिगर के टुकड़े को चूमा और सीने से लगा लिया। दोनों मां-बाप के चेहरे के भाव साफ बता रहे थे कि ऋषभ को एक नई जिंदगी मिली है। ये मार्मिक नजारा जिसने भी देखा भावुक हो गया।
मां के सीने से लिपट गया ऋषभ
दरअसल पुलिस की मंगलवार देर रात बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख दोनों अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को छोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने सकुशल बच्चे को बचा लिया। ये खबर सुनकर पिता रमन और उनकी पत्नी थाने की तरफ दौड़े। यहां एक महिला पुलिस कर्मी ऋषभ को अपनी गोदकर में लिए खड़ी थी। मां की नजर जैसे ही अपने बेटे पर पड़ी दौड़कर उसे पहले चूमा और गोद में उठा लिया। मां की गोद में आकर बेटा ऋषभ भी फफककर रोने लगा और सीने से लिपट गया।
सीसीटीवी में दिखे थे संदिग्ध
दरअसल उसैहत बदायूं के रहने वाले रमन आंवला के मनौना धाम में साफ-सफाई का काम करते हैं। बीते रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके तीन बच्चे खेलते हुए सड़क की तरफ निकल गये। दो बच्चे तो वापस आ गये मगर ढेड़ साल का बेटा ऋषभ गायब हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाल डाले। जिसमें घर के बाहर संदिग्धों को टहलते भी देखा गया। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने पांच टीमों का गठन किया गया था।
घिरे तो बच्चा छोड़कर भागने का प्रयास
मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की बदमाश मनौना धाम से चोरी किया गया बच्चा बदमाश दिल्ली में बेचने की फिराक में हैं। लिहाजा पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया। ग्राम फुलासी तिराहे के पास संदिग्ध दिखे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर वह बाइक घुमाकर भागने लगे। भागने की कोशिश में बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बच्चा झाड़ियों में गिर गया। पुलिस फौरी तौर से बच्चे को बचाया और भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। मगर बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी।
दिल्ली में बेचने वाले थे बच्चा
पकड़े जाने के बाद बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम योगेश कन्नौजिया निवासी धौवेला करीमनगर थाना गड़िया रंगीन शांजहापुर और पवन चंदेल निवासी कस्बा जलालाबाद, शांजहापुर बताया। आरोपियों ने बताया कि बच्चा चोरी कर उसे दिल्ली में बेचने वाले थे। इनके पास से पुलिस ने 02 अवैध तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस अपहरण में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की।
