फ्लोटिंग जेटी पर पहली बार शुरू हुई गंगा आरती, सीएम योगी ने किया शुभारंभ 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

- प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट भी लांच

प्रयागराज, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को प्रयागराज संगम क्षेत्र में फ्लोटिंग जेटी पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने संगम तट पर विधिवत गंगा पूजन और आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अब संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रतिदिन शाम के समय दिव्य गंगा आरती का दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। वेबसाइट पर संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों, स्नान पर्वों, उपलब्ध सुविधाओं और विभागीय संपर्क नंबरों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

 

ये भी पढ़ें  : 
बकरीद को लेकर कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह 6 बजे नमाज अदा करने से समाप्ति तक डायवर्जन

संबंधित समाचार