देहरादून: राज्य में 1 फरवरी से रोडवेज सवारियों को हो सकती है परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। निजीकरण का विरोध कर  रहे रोडवेज कर्मचारियों ने अब सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। एक बैठक कर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। जिसके चलते 1 फरवरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करने में तुली है।

निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कई सालों से चल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों को एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मोर्चा गढ़वाल मंडल में 27 जनवरी को आईएसबीटी में धरना देगा।

इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती है तो 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेशभर मैं अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर हरि सिंह, केपी सिंह, राकेश पेटवाल और जय प्रकाश को संयुक्त मोर्चा का गढ़वाल संयोजक बनाया गया। बैठक में प्रदेश संयोजक दिनेश पंत, रविनंदन कुमार, राम किशन राम, परमजीत आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार