Republic Day Parade : लखनऊ में शुरू हुआ फुल ड्रेस Rehearsal

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी में निकलने वाली परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू हो चुका है। राजधानी के चारबाग़ से शुरू हुई रिहर्सल परेड हजरतगंज तक जायेगी। इस पूरे रास्ते पर सामान्य यातायात को बंद किया गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल में होमगार्ड, यूपी पुलिस, सैनिक और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हैं। रिहर्सल में देश की सेना का पराक्रम झलक रहा है। सेना के बैंड पर कदमताल करते जवान राज्यपाल के सामने तिरंगे को सलामे देते गुजर रहे हैं। बताते चलें कि फुल ड्रेस रिहर्सल में राज्यपाल के स्थान पर उनकी डमी का इस्तेमाल किया जाता है। फुल ड्रेस रिहर्सल में सेना के टैंक और आर्टिलरी का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। ये परेड विधानभवन के सामने पहुंच कर सलामी देते हुए आगे बढ़ रही है।       

ये भी पढ़ें -UP Foundation Day : CM योगी आदित्यनाथ ने दी उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला इप्सेफ का प्रतिनिधिमण्डल : कर्मचारियों की समस्या पर हुई बात
IGIS पर शिकायतों की बाढ़..नहीं होगी LPG की कमी, देवरिया में डीएसओ ने दिलाया भरोसा; कहा- कालाबाजारी पर सख्ती
YEIDA ने लॉन्च की हाउसिंग स्कीम : जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट पाने का सुनहरा मौका, जल्द ही शुरू की जाएगी प्रक्रिया
गोरखपुर में CM योगी : दिग्विजयनाथ कॉलेज में कंप्यूटर रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ, कहा- शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा