उत्तर प्रदेश : 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कप्तान भी बदले गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। जिसमें कई जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। इससे पहले प्रदेश सरकार ने 9 आईएएस अफसरों को तबादला किया था। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को मजबूत करने के लिए किया है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक बेहतर हो सके।

सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है। ईलामारन जी. को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आदित्य लांग्हे को चंदौली से हटाकर फिरोजाबाद की कमान सौंपी गई है। सोमेन्द्र मीना को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का एसपी नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची की खास बात यह रही कि बड़े कमिश्नरेट क्षेत्रों से अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित कुमार आनंद और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच का एसपी नियुक्त किया गया है। जिलों के साथ-साथ पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में भी बदलाव किए गए हैं। राजेश द्विवेदी को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ का सेनानायक बनाया गया है। विद्यासागर मिश्र को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की कमान सौंपी गई है।डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या में एसएसएफ की 6वीं वाहिनी का सेनानायक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक कदम को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। 

 

देखें लिस्ट :

WhatsApp Image 2026-03-30 at 7.28.41 PM

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज