Bareilly: सड़क पर आधे घंटे तड़पा हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मचारी, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

सीबीगंज, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक फैक्ट्री कर्मी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया करीब आधा घंटे तक वह घटना स्थल पर ही पड़ा तड़पता रहा बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से मृतक की परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।

घटना दोपहर करीब एक बजे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर तीन के पास बरेली-दिल्ली हाईवे पर हुई। सीबीगंज के गांव बंडिया निवासी शनि कश्यप (25) पुत्र वीर पाल परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह दोपहर में करीब एक बजे लंच ब्रेक में किसी होटल पर अपनी खाना खाने जा रहा था। तभी उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना परसाखेड़ा पुलिस चौकी से मात्र पच्चीस कदम की दूरी पर हुए हादसे के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया तब तक वह मौके पर ही तड़पता रहा। बाद में पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी पिंकी व एक डेढ़ साल का पुत्र कृष्णा है। वह तीन बहनों कमलेश, दीपा व काजल में दूसरे नंबर का है। हादसे के बाद मां दुर्गा बदहवास है। 

संबंधित समाचार