बाराबंकी में मना भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस : कार्यकर्ताओं ने घरों पर फहराएं ध्वज, नेशन फर्स्ट का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर भाजपा ध्वज फहराकर ' राष्ट्र प्रथम ' का संकल्प लिया। भाजपा जिला कार्यालय को भव्यता के साथ सजाया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। 

उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को साकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ  भाजपा ने देश को तुष्टीकरण से मुक्त करके सुशासन एवं पारदर्शिता को स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि  भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है। उन्होंने सीएम योगी के नेतृत्व में  हुए प्रदेश के चहुंमुखी विकास और 'विकसित यूपी'  से 'विकसित भारत' के संकल्प को दोहराया। 

प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से पार्टी और संगठन को मजबूत करने वाले  सभी महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा के पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय दिया। पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि  भाजपा का स्थापना दिवस राष्ट्र सेवा, विचारधारा और समर्पण की यात्रा का उत्सव है। 

एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत,एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा ध्वज एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अजीत प्रताप सिंह, हरगोविंद सिंह, अरविंद मौर्य, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, सरोज रावत, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, मुलायम सिंह यादव, मनीष परिहार, पंकज गुप्ता, इक्ष्वाकु मौर्य, रचना श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, पवनेंद्र सिंह, अंशु वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, जंग बहादुर पटेल, सतीश विश्वकर्मा, ऋषभ चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, मुकेश त्रिवेदी, राम नाथ वर्मा, बाल गोविंद गुप्ता, सुशील चंद्र जैन, रामेश्वरी त्रिवेदी, सविता रावत, ऋचा शर्मा, रोहित सिंह और आलोक तिवारी सहित सैकड़ों को संख्या में दायित्वधारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें :
यूपी में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, पढ़ें Weather अपडेट 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म