यूपी में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट, पढ़ें Weather अपडेट 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। यूपी में पिछले दो दिन आंधी बारिश की मार झेलने के बाद सोमवार को फौरी राहत महसूस कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को एक बार फिर मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में सात से नौ अप्रैल के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर शुरू होकर 9 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों में भी असर दिखेगा। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग ने बताया कि आठ अप्रैल को तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि इसके बाद फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें :
जालौन में फीस व्यवस्था बनेगी पारदर्शी: DM जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- 60 दिन पहले करना होगा वेबसाइट-नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक 

संबंधित समाचार