कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम की वेबसाइट हैक, MNM के ट्विटर हैंडल से दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। अभिनेता व नेता कमल हासन द्वारा बनाई गई पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) की वेबसाइट हैक कर ली गई। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वेबसाइट हैक होने के कुछ घंटे बाद, एमएनएम के ट्विटर हैंडल पर घोषणा की गई कि पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट कुछ बदमाशों द्वारा हैक कर ली गई है और पार्टी ऐसी धमकी से नहीं झुकेगी तथा करारा जवाब देगी।

उस समय कई लोगों को आश्चर्य हुआ जब पार्टी की वेबसाइट पर एक बयान पोस्ट कर 30 जनवरी को एमएनएम का कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की गई। पार्टी कार्यकर्ता इससे हैरान रह गए। वेबसाइट से यह बयान हटा दिया गया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, "ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है (विलय के संबंध में) तथा यह हैकर की करतूत थी।" एमएनएम ने 27 फरवरी को इरोड पूर्वी विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ कांग्रेस जम्मू कश्मीर के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं करेगी : रमेश 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म