अयोध्या : नकदी व जेवर डबल करने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 जेवर बरामद लेकिन रुपये मिले केवल दो हजार 

अमृत विचार, अयोध्या। जिले की रौनाही थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से दोगुना करने के नाम पर जेवर और नकदी की ठगी के मामले में जौनपुर निवासी एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस को जेवर और दो हजार रूपये भी बरामद हुये हैं।

दरअसल, बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव ललकी पांडेय का पुरवा पहुंची एक महिला ने गांव निवासी क्रांति पुत्री छोटेलाल को दोगुना करने का झांसा देकर सोने का झाला व मंगलसूत्र तथा पांच हजार रुपये ठग लिये। अगले दिन फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर महिला को ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसने शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने शुक्रवार की शाम अज्ञात के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया। शनिवार को सीओ सदर डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि रौनाही पुलिस ने सोहावल रेलवे स्टेशन से 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला जौनपुर जिले के ककोरगहना की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें : अयोध्या : पुलिस ने पकड़ा काला बाजारी के लिए जा रहा सरकारी राशन

संबंधित समाचार