लखनऊ: लोहिया संस्थान के कर्मचारी की मौत, जानें क्या बाेली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई है। हालांकि मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक लोहिया संस्थान में कार्यरत कर्मचारी अपने आवास पर सोने गया था, लेकिन सुबह सोकर नहीं उठा।  सोते- सोते कर्मचारी की मौत हो गई है। कर्मचारी लोहिया संस्थान के पास स्थित रिसहापुरवा में रहा रहा था। बताया जा रहा कर्मचारी हरदोई का रहने वाला था और लखनऊ के लोहिया संस्थान स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात था। वहीं साथ में काम करने वाले कर्मचारियो ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। 

जबकि संस्थान प्रशासन ने अभी इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें:UP में अब जनता नहीं, माफिया डरते हैं, भदोही में बोले पीएम मोदी- जब से योगी जी आए हैं, पूरा माहौल बदल गया

संबंधित समाचार