CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, कहा- मर जाना कबूल है लेकिन भाजपा के साथ अब नहीं जाएंगे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर कहा कि वह मर जाएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नहीं जाएंगे। कुमार ने यहां सोमवार को गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, मर जाना कबूल है लेकिन उनके (भाजपा) साथ जाना हमको कभी कबूल नहीं है। यह अच्छी तरह से आप लोग जान लीजिए। यह सब बोगस बात है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर श्रीनगर में रैली निकाली 

दरअसल पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक में पारित प्रस्ताव के संबंध में सवाल किया था जिसमें संकल्प लिया गया है कि नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से भाजपा अब कभी गठबंधन नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने हमारे साथ रहते हुए बिना मतलब का इनके पिताजी (लालू प्रसाद यादव) और अन्य लोगों को केस में फंसा दिया। हम लोग जब किसी तरह से इसे खत्म किए और अब जब हम साथ हैं तब इन्हें दूर करने के लिए एक बार फिर से केस में फंसाने की कोशिश हो रही है। 

ये भी पढ़ें- नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन त्रिपुरा में सुरक्षा कड़ी की गई 

 

 

संबंधित समाचार