India vs Australia Test Series : टेस्ट सीरीज से पहले ऋषिकेश पहुंचे विराट-अनुष्का, स्वामी दयानंद गिरि आश्रम के किए दर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत का स्टार कपल विरुष्का पिछले महीने भी भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन गए थे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश पहुंचे। वहां वह पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु के आश्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने दयानंद गिरि आश्रम में दर्शन किए। इस दौरे से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अनुष्का और विराट साथ में पूजा करते नजर आ रहे है। 

पिछले महीने बाबा नीम करोली के आश्रम गए थे
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत का स्टार कपल विरुष्का पिछले महीने भी भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन गए थे। वहां दोनों ने बाबा नीम करोली की समाधि के दर्शन किए थे और ध्यान भी लगाया था। कोहली-अनुष्का की बाबा नीम करोली महाराज के प्रति काफी श्रद्धा है।

आपको बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेंगे, जिसकी शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। इस सीरीज में कोहली के अहम रोल निभाने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा ( टेस्ट सीरीज शेड्यूल)

  • पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर 
  • दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली 
  • तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला 
  • चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

ये भी पढ़ें :  Ian Healy ने भारत पर साधा निशाना, बोले- मेजबान टीम का विरोधी को स्तरीय तैयारी का मौका देना पसंद नहीं

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि: तंजानिया के शोधार्थी को भारत-तंजानिया माध्यमिक शिक्षा पर रिसर्च के लिए मिली पहली अंतरराष्ट्रीय PhD
Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya: संजू का तबला, हरिहरन की गायकी और शोवना नारायण का कथक रहा आकर्षण
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह धूमधाम से समाप्त: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा – “विश्व का पथ-प्रदर्शक है यह संस्थान”
पर्यावरणविदों ने कहा पशु हमारे प्रथम आदर्श और शिक्षक रहे हैं... नेशनल पीजी में हुआ जलवायु परिवर्तन पर मंथन
भविष्य आईटी का है, तकनीकी स्किल्स बढ़ाएं नहीं तो पीछे रह जाएंगे: डॉ. आशीष गोयल