मुरादाबाद: बेटियों के जन्म पर मनाई खुशी, माताओं को बांटी किट

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन, सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

मुरादाबाद, अमृत विचार। बेटी को बढ़ाना है, भेदभाव मिटाना है... आदि सोच को जागरूक करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव जिला महिला अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 35 नवजात कन्याओं की माताओं को फल, मिठाई व गर्म कपड़े का कन्या सुरक्षा किट प्रदान किया गया। साथ ही बेटियों के लिए शिक्षा से लेकर विवाह तक के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

सोमवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल व वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रबंधक गुंजन तिवारी ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारा स्वाभिमान हैं। हम सभी को मिलकर लिंग भेदभाव मिटाना है। 

इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही इंदिरा चौक स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भी कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। बेटियों के नाम पर एक-एक पौधा व किट प्रदान देकर उनकी माताओं को बेटी होने की बधाई दी गई। इस मौके पर महिला कल्याण अधिकारी अरुण, रेनू आर्य, युक्ति पांडे, हुमा और शिवांगी शर्मा आदि मौजूद रही।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद के मुकेश हत्याकांड का काशीपुर पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मथुरा में भयानक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, बस ड्राइवर की गलती से 6 की मौत
ट्रेड डील से कृषि, चावल, डेयरी उत्पाद सुरक्षित: इन सेक्टर में खुले बाजार, जानें अमेरिका के साथ व्यापार से जुड़ी अहम बातें
महापौर सुषमा खर्कवाल ने चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार, नगर निगम मुख्यालय के नवीन भवन निर्माण में बाधा पेट्रोल पंप हटाने के निर्देश
लखनऊ छावनी के MSC स्टेडियम में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली: पहले दिन 13 जिलों की कराई प्रक्रिया, शामिल हुए 265 अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों के चालकों-परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी, ग्रामीण परिवहन को मजबूत और टिकाऊ बनाने का लक्ष्य