उर्से रजवी : आला हजरत के कुल में उमड़ा, रजा के दीवानों का जनसैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

आला हजरत का ये 108वां उर्स है। उर्से रजवी का मुख्य मंच इस्लामिया मैदान है। मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा दूसरा सबसे बड़ा मंच है। इसके अलावा भी कई जगह उर्स की रस्म अदा की जा रही है। बरेली में जायरीन का बड़ा जनसमूह है।

अमृत विचार : यूपी के बरेली में आला हजरत, इमाम अहमद रजा खान का उर्स मनाया जा रहा है। आज-शनिवार को कुल है। इसमें देश-दुनिया से लाखों अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दरगाह आला हजरत से लेकर इस्लामिया मैदान तक, करीब पांच किलोमीटर के दायरे में जायरीन ही जायरीन नजर आ रहे हैं। उर्से रजवी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच कर खा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा से लेकर इस्लामिया मैदान तक रजा के नारे गूंज रहे हैं। 

संबंधित समाचार