हरिद्वारः एसडीएम ने बैरागी कैंप क्षेत्र में मारा छापा, गड्ढे में दबी मिलीं भारी मात्रा में सरकारी दवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार में एसडीएम के छापा मारने से बैरागी कैंप क्षेत्र में भारी मात्रा में दवाइयां मिलीं हैं। जब्त की गई दवाइयां गड्ढे में दबी मिलीं। फिलहाल, एसडीएम की ओर से जांच की जा रही है कि भारी मात्रा में दवाइयों को जमीन में क्यों दबाया गया।

मंगलवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में डीएम के निर्देश पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने छापा मारा तो भारी मात्रा में गड्ढे में दवाइयों को बरामद किया है। उसके बाद, एसडीएम पूरण सिंह राणा ने जेसीबी से उस गड्ढे को खुदवाया। चौकाने वाली बात ये है कि बरामद की गई दवाएं कुछ एक्सपायर हो चुकी हैं तो कुछ एक्सपायर नहीं हुईं हैं । 

एसडीएम ने बताया कि गड्ढे में दबी मिली सभी दवाएं सरकारी हैं। इनमें से कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की हैं तो कुछ एक्सपायर नहीं हुईं हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता