सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण जरूरी : विशाल सिंह 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

उदया पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 23वां फाउंडेशन डे

अमृत विचार, अयोध्या। उदया पब्लिक स्कूल का 23वां फाउंडेशन-डे समारोह गुरुवार को कनक स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने उदया ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी व डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि बच्चों की उत्सावर्धन करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करिए, फिर दृढ़ संकल्प के साथ तब तक मेहनत करते रहिए जब तक लक्ष्य हासिल न हो गए। इसी के साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रगति पर खुशी पर व्यक्त की है।

इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्व. उदया राजी त्रिपाठी पुरस्कार कक्षा-11 के नवनीत को, स्व. पं. एएन चतुर्वेदी स्मृति कक्षा-11 के प्रथम विश्वकर्मा को, स्व. रमाकांत त्रिपाठी पुरस्कार कक्षा-11 के कृष्णा यादव को, स्व. डॉ. कनक त्रिपाठी स्मृति कक्षा- 11 की प्रतिभा द्विवेदी को, स्व. अभिनव त्रिपाठी पुरस्कार कक्षा- 11 की निष्ठा सिंह को, स्व. रचित बंसल पुरस्कार कक्षा- 11 के दीपक मनवानी को मिला। इसके साथ ही स्कूल के अन्य स्टाफ को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल जीवेन्द्र सिंह व वाइस प्रिंसिपल निधी सिन्हा सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : आजमगढ़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर को बताया तानाशाही का प्रतीक, शव यात्रा निकाल किया अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार